उप्र: हरदोई में तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल

खबरे |

खबरे |

उप्र: हरदोई में तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल
Published : May 12, 2023, 6:44 pm IST
Updated : May 12, 2023, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Six injured in leopard attack in Hardoi
UP: Six injured in leopard attack in Hardoi

ग्राम प्रधान ने वन विभाग की टीम को सूचना दी और स्थानीय पुलिस व टीमें गांव पहुंच गई हैं।

हरदोई (उप्र) : 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल हो गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशिकांत अमरेश ने बताया कि जिले के सांडी क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में बृहस्‍पतिवार की शाम तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल हो गए।

डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की एक टीम गांव में पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में गायब होने के बाद शुक्रवार को तेंदुआ नहीं देखा गया। दहशत में आए ग्रामीणों ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्‍पतिवार शाम क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा बाहर बैठा था, जबकि एक अन्य ग्रामीण गोविंद चारा काट रहा था, तभी तेंदुए को पहली बार देखा गया और इससे पहले कि दोनों प्रतिक्रिया कर पाते, उसने उन पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई और लोगों की भीड़ जमा हो गई तो तेंदुआ रामस्वरूप की पत्नी रामलड़ैती की झोपड़ी में घुस गया।

ग्रामीणों ने कहा कि जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसे बाहर निकालने की कोशिश की, उसने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें चार और भगवान शरण, राखी यादव, रामबाबू और उषा घायल हो गए।

बाद में ग्राम प्रधान ने वन विभाग की टीम को सूचना दी और स्थानीय पुलिस व टीमें गांव पहुंच गई हैं। डीएफओ ने कहा कि ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM