उप्र : अनियंत्रित कार ने महिला और उसके दो बेटों को कुचला, मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र : अनियंत्रित कार ने महिला और उसके दो बेटों को कुचला, मौत
Published : Jun 17, 2023, 1:03 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 पुलिस ने कार चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है...

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सांगीपुर थाना क्षेत्र में गोठवा ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बताया कि गोठवा गांव निवासी मीनू (35) अपने दो बेटों-ऋतिक (5) और कार्तिक (3) के साथ सड़क के किनारे ईंट भट्ठे के पास बैठी थी, तभी एक तेज रफ्तार कार तीनों को कुचलती हुई पेड़ से जा टकराई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीनों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांगीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मीनू और कार्तिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि ऋतिक को अमेठी के एक अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।  पुलिस ने कार चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM