CM आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित महापौरों से कहा, अपने-अपने नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनाएं
CM आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित महापौरों से कहा, अपने-अपने नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनाएं
Published : May 19, 2023, 5:51 pm IST
Updated : May 19, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

उन्होंने नगर निगम की कर प्रणाली में सुधार समेत आय के अन्य साधनों पर जोर देने के निर्देश दिए।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नगर निगमों के नवनिर्वाचित छह महापौरों से मुलाकात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने नगर निगमों को प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण (विजन) यानी 'आत्मनिर्भर भारत' की तर्ज पर आत्मनिर्भर बनाएं। उन्‍होंने सभी महापौरों को नगर निगमों की आय बढ़ाने, क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण करने और जनप्रतिनिधियों के समर्थन से नगर निगमों की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

एक सरकारी बयान के मुताबिक नगर निगमों में चुनाव जीतकर आए भाजपा के छह महापौर शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस अवसर पर आदित्यनाथ ने सभी महापौरों को आवश्यक निर्देश दिए और उन्हें 'कुछ अच्छा' और 'कुछ नया' करने का सुझाव दिया।

आदित्‍यनाथ ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय और सजग रहने को भी कहा। मुलाकात में आदित्यनाथ ने नगर निगमों की आय को बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की।

उन्होंने नगर निगम की कर प्रणाली में सुधार समेत आय के अन्य साधनों पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गृहकर जमा करने के लिए आम नागरिकों को सुविधा प्रदान की जाए, ताकि लोग सरलता से अपने कर जमा कर सकें। मुख्यमंत्री ने महापौरों को जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहने और उनके साथ तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले महापौरों में मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे, बरेली के महापौर उमेश गौतम, फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौड़ और सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह शामिल रहे। हाल ही में उप्र के नगर निकाय चुनावों में विजयी रहे सभी 17 महापौर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM