लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा; NDA और ‘INDIA’ गठबंधन दलित विरोधी : मायावती

खबरे |

खबरे |

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा; NDA और ‘INDIA’ गठबंधन दलित विरोधी : मायावती
Published : Jul 19, 2023, 3:47 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

बसपा भी देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बंद कमरे में बैठकें कर रही है।

New Delhi: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि बसपा पंजाब और हरियाणा में क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है, बशर्ते उनका सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) या नवगठित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के साथ कोई गठजोड़ न हो। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजग के साथ ही नवगठित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि उनमें से कोई भी दलितों और उत्पीड़ित वर्गों के अनुकूल नहीं है।

विपक्ष के 26 दलों ने मंगलवार को बेंगलुरू में हुई अपनी बैठक में, अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की थी।

मायावती ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राजग और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन खुद को मजबूत कर रहा है, वहीं बसपा भी देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बंद कमरे में बैठकें कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्पीड़ित वर्गों को बसपा का समर्थन करना होगा क्योंकि कांग्रेस ने "जातिवादी मानसिकता अपनायी और उनकी मांगों को नजरअंदाज किया।’’ मायावती ने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस ने अपनी जातिवादी और पूंजीवादी मानसिकता को अलग रखा होता, गरीबों और पीड़ितों के कल्याण के लिए काम किया होता और बी आर आंबेडकर के विचारों का अनुसरण किया होता, तो बसपा बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM