उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी कार, दम्पति समेत तीन की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी कार, दम्पति समेत तीन की मौत
Published : Mar 22, 2023, 12:31 pm IST
Updated : Mar 22, 2023, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Car collides with tractor-trolley, three including couple killed
UP: Car collides with tractor-trolley, three including couple killed

त्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बदायूं (उप्र) : बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में बुधवार तड़के एक ट्रैक्टर—ट्रॉली से हुई टक्कर में कार सवार एक दम्पति और उनके एक साल के बेटे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दिल्ली के महरौली क्षेत्र स्थित औलिया मस्जिद के पास रहने वाला शाकिर (27) अपनी गर्भवती पत्नी रोजी (24), एक साल के बेटे आहान और साले याकूब तथा मोबिन के साथ कार पर सवार होकर दिल्ली स्थित अपने घर जा रहा था। तड़के करीब चार बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुडी गांव के निकट उनकी कार गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से, पीछे से जा टकरायी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्राली के नीचे घुस गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में शाकिर, रोजी और उनके एक साल के बेटे आहान की मौत हो गयी जबकि शाकिर के साले याकूब और मोबिन गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Budaun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM