सीमा हैदर ने रक्षा बंधन पर PM मोदी, भागवत, शाह, राजनाथ और योगी को भेजीं राखियां

खबरे |

खबरे |

सीमा हैदर ने रक्षा बंधन पर PM मोदी, भागवत, शाह, राजनाथ और योगी को भेजीं राखियां
Published : Aug 22, 2023, 5:58 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

वीडियो में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा (30) अपने बच्चों के साथ राखी पैक करती दिख रही हैं।

नोएडा: पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत व अन्य को रक्षा बंधन से पहले राखियां भेजी हैं। इस साल नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं सीमा ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राखियां भेजी हैं। रक्षा बंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा।

हैदर का एक कथित वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर आया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही ये (राखियां) भेज दी हैं, ताकि वे समय पर मेरे प्रिय भाइयों तक पहुंच जाएं, जिनके कंधों पर इस देश की जिम्मेदारी है। जय श्री राम, जय हिंद। हिंदुस्तान जिंदाबाद।”

एक और वीडियो में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा (30) अपने बच्चों के साथ राखी पैक करती दिख रही हैं। इस दौरान पार्श्व में “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” गीत बज रहा है। हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। वह मई में अपने चार बच्चों के साथ आई थीं और गुपचुप तरीके से रबूपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं।

हैदर और मीणा ने 2019-20 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए संपर्क में आने का दावा किया था। उन्हें इस साल चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक स्थानीय अदालत ने सात जुलाई को उन्हें जमानत दे दी थी। दोनों तब से ग्रेटर नोएडा में एक साथ रह रहे हैं, हालांकि स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ता मामले की जांच कर रहा है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM