UP Crime: मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

UP Crime: मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
Published : May 23, 2023, 5:49 pm IST
Updated : May 23, 2023, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
UP Crime: Two persons arrested with drugs
UP Crime: Two persons arrested with drugs

लिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 81 लाख रुपये है।

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 810 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक अन्य साथी फरार हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 81 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित बिच्छी गांव के पास से राजा सोनी एवं सूरज सोनकर को गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य आरोपी अरुण सोनकर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 810 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है और वे बाराबंकी और लखनऊ से मादक पदार्थ लाकर क्षेत्र में बेचते हैं। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM