नोएडा में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों को ठगने के आरोप में 84 गिरफ्तार
नोएडा में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों को ठगने के आरोप में 84 गिरफ्तार
Published : Aug 24, 2023, 2:24 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 2:24 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेकित फोटो
सांकेकित फोटो

लोगों के पास से 20 लाख रुपए नगद, 150 कंप्यूटर, 13 मोबाइल फोन, एक बड़ा सर्वर युक्त राउटर तथा एक क्रेटा गाड़ी बरामद की गई है।

नोएडा (उप्र):  जिले में पुलिस ने एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर विदेशी नागरिकों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने यह जानकारी देते हुए  बताया कि पकड़े गए लोगों में 46 पुरुष और 38 महिलाएं हैं। इन लोगों के पास से 20 लाख रुपए नगद, 150 कंप्यूटर, 13 मोबाइल फोन, एक बड़ा सर्वर युक्त राउटर तथा एक क्रेटा गाड़ी बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना योगेश पुजारी तथा हर्षित चौधरी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। चंदर ने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस को बीती रात को ए -18 सेक्टर 6 में हर्षित चौधरी व योगेश पुजारी द्वारा एक फर्जी कॉल सेंटर चलाए जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला कि इस कॉल सेंटर द्वारा विदेशी नागरिकों से लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तथा 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके अनुसार, आरोप है कि ये लोग एजेंट या कॉलर के माध्यम से विदेशी नागरिकों से वार्ता कर उन्हें, किसी भी कारणवश कानूनी कार्रवाई किए जाने का झांसा देते थे और उनसे गिफ्ट कार्ड अथवा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम पैसे ले लेते थे।

उन्होंने बताया कि बीच में कॉल कट जाने पर फोन वाई-फाई से कनेक्ट किया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने विदेशी नागरिकों से अरबों रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार की है। चंदर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM