उप्र: अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
उप्र: अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Published : Apr 26, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Gang selling illegal arms busted, two accused arrested
UP: Gang selling illegal arms busted, two accused arrested

बड़े पैमाने पर हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है।

मेरठ (उप्र):  उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की अपराध नियंत्रण टीम तथा लिसाड़ी गेट थाना पुलिस द्वारा हथियारों की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से 23 तमंचे और बड़े पैमाने पर हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

मेरठ के नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक घर में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद गिरोह की धरपकड़ के लिए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर आरोपियों के साथ सौदा किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मकान में अवैध रूप से संचालित इस फैक्टरी में दबिश देकर गिरोह की धरपकड़ की गई। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान इलियास और परवेज के रूप में की गयी है। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्‍य सदस्‍यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM