उप्र : 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान में ऑनलाइन शामिल हुए CM योगी

खबरे |

खबरे |

उप्र : 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान में ऑनलाइन शामिल हुए CM योगी
Published : Jun 27, 2023, 4:48 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान में ऑनलाइन शामिल हुए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। 

आदित्यनाथ ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भोपाल, मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम में ‘नेशन फर्स्ट’ के प्रांजल भाव के साथ विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए अमूल्य मंत्र प्रदान किए हैं।’’ 

उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के महान लोकतंत्र को और अधिक सहभागी बनाने, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत' की पावन भावना को अधिकाधिक सशक्त करने तथा नए भारत के नए संकल्पों की सिद्धि का सिपाही बनने के लिए प्रेरित करता उनका आज का संबोधन हम सभी के लिए बहुमूल्य पाथेय है। सभी के मन को 'राष्ट्रहित सर्वोपरि' की भावना से दीप्त करने हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान का आह्वान आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने और भारतीय लोकतंत्र को समरूप बनाने का एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री समर्पित और मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने और उन्हें 'न्यू इंडिया' के नए संकल्पों से जोड़ने के लिए भोपाल गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ उनके नजरिए को भी समृद्ध करेगा। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM