पशु क्रूरता के तीन अलग-अलग मामलों में 15 लोग गिरफ्तार
पशु क्रूरता के तीन अलग-अलग मामलों में 15 लोग गिरफ्तार
Published : May 29, 2023, 7:14 pm IST
Updated : May 29, 2023, 7:14 pm IST
SHARE ARTICLE
15 people arrested in three separate cases of animal cruelty
15 people arrested in three separate cases of animal cruelty

पुलिस ने आरोपियों से 107 बकरे बरामद किए हैं। 

नोएडा (उप्र) : गौतमबुद्ध नगर जिले में कथित पशु क्रूरता के तीन अलग-अलग मामलों में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बताया कि उसने पशु क्रूरता के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 107 बकरे बरामद किए हैं। 

नोएडा सेक्टर-20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर अमित, लक्ष्मण, अरुण, दिलीप, अनुज,आफ्ताब तथा दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक ट्रक में लादकर ले जाए जा रहे 107 बकरे बरामद किए गए हैं जिन्हें दिल्ली की गाजीपुर मंडी बेचा जाना था।

वहीं रबूपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक महिंद्रा पिकअप को जांच के लिए रोका गया जिसमें 70 बकरें लदे थे। उन्होंने बताया कि मामले में अमन चक्रवर्ती, नरेश, राज कुमार तथा दिलीप को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात यमुना एक्सप्रेस वे के फलैदा कट के पास से एक अन्य पिकअप से 75 बकरे बरामद किए गए। इस मामले में रोहित, नीरज, राजेश तथा विनीत नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM