भारत नेपाल सीमा पर 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

भारत नेपाल सीमा पर 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jun 29, 2023, 4:18 pm IST
Updated : Jun 29, 2023, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
One person arrested with 89 grams of heroin at Indo-Nepal border
One person arrested with 89 grams of heroin at Indo-Nepal border

बरामद मादक पदार्थ का स्रोत और उसके संपर्कों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

महाराजगंज (उप्र):  उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार को 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नौतनवा के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान (24) के रूप में की गई है जो महाराजगंज जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा में नौतनवा नगर के पास एक व्यक्ति को रोका और उसके कब्जे से यह हेरोइन बरामद की जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 89 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हेरोइन की खेप भारत से नेपाल पहुंचाने जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ का स्रोत और उसके संपर्कों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM