UP News: भदोही में छह तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद

खबरे |

खबरे |

UP News: भदोही में छह तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद
Published : Jul 29, 2023, 6:19 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पकड़े गए सभी तस्कर राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं...

भदोही (उत्तर प्रदेश): जिले की ऊंज थाना पुलिस ने राजस्थान में बनी अपमिश्रित नकली अंग्रेजी शराब को तस्करी करके बिहार ले जाने वाले एक गिरोह के सरगना समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज-भदोही सीमा के पास जिले की ऊंज थाना पुलिस ने जांच के दौरान शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात एक ढाबा पर रुके इन तस्करों की कारों की तलाशी ली और 330 लीटर नकली व्हिस्की बरामद की, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि तस्कर गिरोह के सरगना प्रदीप यादव के अलावा प्रवेश यादव, राज डोमोलिया, देवेंद्र यादव, सोमपाल यादव और जसवंत गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं और पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए अवैध शराब की तस्करी करते हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों गाड़ी से कई फ़र्ज़ी नंबर प्लेट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों लक्ज़री कार ज़ब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM