मऊ में रिश्वत लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर निलंबित

खबरे |

खबरे |

मऊ में रिश्वत लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर निलंबित
Published : Jun 30, 2023, 11:01 am IST
Updated : Jun 30, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Sub Inspector suspended for taking bribe in Mau
Sub Inspector suspended for taking bribe in Mau

यह रिश्वत एक मामले से आरोपी का नाम हटाने के लिए ली गई थी।

मऊ (उप्र): उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक उप निरीक्षक का कथित तौर पर रिश्वत लेते वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मोहम्मदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने चिरैयाकोट थाने के उप निरीक्षक राम मूरत यादव का रिश्वत लेने वाला वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मामले की जांच कराई, जिसमें वह दोषी पाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने यादव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। सिंह ने बताया कि यह रिश्वत एक मामले से आरोपी का नाम हटाने के लिए ली गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM