खबरे |

खबरे |

Weather Update: उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
Published : Dec 4, 2025, 11:18 am IST
Updated : Dec 4, 2025, 11:18 am IST
SHARE ARTICLE
Heavy rain and snowfall alert issued in Uttarakhand
Heavy rain and snowfall alert issued in Uttarakhand

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं।

Uttrakhand Weather Update: राज्य में ठंड लगातार बढ़ रही है। आज पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कल सुबह तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में आज सुबह से ही पारे में गिरावट देखी गई है, जिससे शीतलहर का असर और तेज़ होने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकल रही है, जबकि शाम को ठंडी हवाएं लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर रही हैं। मौसम विभाग ने भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में ज़मीनी कोहरा छाने की संभावना है। इसके कारण खेतों में नमी जम सकती है, जिससे सेब और सब्ज़ियों की फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगरमें सुबह हल्के कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, गुरुवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे इन इलाकों में शीतलहर की आशंका अधिक है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 24 घंटों में दो डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज हुई है। कुकुमसेरी और कल्पा में भी रात का तापमान माइनस में चल रहा है। बिलासपुर और मंडी में कोहरा पड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। वीरवार और शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

(For more news apart from Heavy rain and snowfall alert issued in Uttarakhand news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM