Indian Passport :"भारतीय पासपोर्ट मजबूत, रैंक 85 से 80वीं हुई",नई रैंकिंग जारी, बांग्लादेशी पासपोर्ट 8वां सबसे कमजोर
Published : Jan 15, 2026, 1:24 pm IST
Updated : Jan 15, 2026, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
India Ranks 80th in World's Strongest Passport Index
India Ranks 80th in World's Strongest Passport Index

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के अनुसार,भारतीय पासपोर्ट धारक अब 55 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल (VOA) के ज़रिए यात्रा कर सकते हैं।

Indian Passports Ranking: पिछले एक साल में भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है। पासपोर्ट रैंकिंग देने वाले संगठन हेनली एंड पार्टनर्स की 2026 की रैंकिंग में भारत ने 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 80वें स्थान पर पहुंचा। जबकि 2025 में भारत की रैंक 85वीं थी। नई रैंकिंग के अनुसार, भारतीय नागरिक अब 55 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं। यह रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि पासपोर्ट धारकों को बिना पूर्व वीजा कितने देशों में प्रवेश की अनुमति है। (India Ranks 80th in World’s Strongest Passport Index news in hindi) 

वहीं, पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया का 5वां सबसे कमजोर पासपोर्ट बन गया है। पाकिस्तान की नई रैंकिंग 98वीं है, जबकि 2025 में इसकी रैंक 103 थी। इसके अलावा, बांग्लादेशी पासपोर्ट 95वें स्थान पर है और यह दुनिया का 8वां सबसे कमजोर पासपोर्ट माना जाता है।

सिंगापुर लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट बना हुआ है, जिसके पास 227 में से 192 देशों में वीजा-फ्री प्रवेश की सुविधा है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नागरिक 188 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

भारत की बात करें तो 2025 की रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर था और 57 देशों तक वीजा-फ्री पहुंच थी। 2024 में भारत की रैंक 80वीं थी। यानी 2025 में गिरावट के बाद 2026 में रैंकिंग में सुधार हुआ है, हालांकि वीजा-फ्री देशों की संख्या में 2 की कमी रही।

पाकिस्तान ने भी रैंकिंग में 5 स्थान की छलांग लगाई है और उसकी नई रैंकिंग 98वीं है, जबकि 2025 में यह 103वीं थी। इसके बावजूद, पाकिस्तानी पासपोर्ट अब भी दुनिया का पांचवां सबसे कमजोर पासपोर्ट है। पाकिस्तानी नागरिक अब 31 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 33 थी। 2025 में पाकिस्तानी पासपोर्ट चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट था।
कैसे तय होती है रैंकिंग

क्या है पासपोर्ट? 

पासपोर्ट वह आधिकारिक दस्तावेज़ होता है जिसे किसी देश की सरकार अपने नागरिक को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जारी करती है। यह दस्तावेज़ धारक की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। पासपोर्ट के माध्यम से व्यक्ति एक देश से दूसरे देश की यात्रा आसानी से और सुरक्षित तरीके से कर सकता है। यह व्यक्ति की पहचान का वैध प्रमाण भी माना जाता है और इसकी मदद से उसकी राष्ट्रीयता और व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि की जा सकती है।

(For more news apart from India Ranks 80th in World’s Strongest Passport Index news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM