Stock Market News:घरेलू शेयर बाजारों में दो सत्र की तेजी के बाद गिरावट

खबरे |

खबरे |

Stock Market News:घरेलू शेयर बाजारों में दो सत्र की तेजी के बाद गिरावट
Published : Apr 16, 2025, 10:28 am IST
Updated : Apr 16, 2025, 10:28 am IST
SHARE ARTICLE
Domestic stock markets fall after two sessions of gains News In Hindi
Domestic stock markets fall after two sessions of gains News In Hindi

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Domestic stock markets fall after two sessions of gains News In Hindi: अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में सुस्ती के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.3 अंक फिसलकर 76,569.59 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.55 अंक की गिरावट के साथ 23,277 अंक पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में दो सत्र में तेजी रहने के बाद यह गिरावट आई है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहने वालों में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।(ptI)

(For More News Apart From Domestic stock markets fall after two sessions of gains News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Tags: stock market

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM