केंद्र सरकार 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी: फडणवीस

खबरे |

खबरे |

केंद्र सरकार 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी: फडणवीस
Published : Aug 22, 2023, 12:33 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

वित्त मंत्रालय ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है और उम्मीद जतायी कि इससे प्याज उत्पादकों को थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

वित्त मंत्रालय ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है। यह निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर जारी रहेगा। इसका महाराष्ट्र के कई प्याज उत्पादक विरोध कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा, ‘‘ प्याज के मुद्दे पर मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से बात की। केंद्र सरकार 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके लिए नासिक और अहमदनगर जिलों में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे राज्य में प्याज उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी।’’ व्यापारियों ने सोमवार को नासिक में सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में प्याज की बिक्री अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया, जिसमें लासलगांव भी शामिल है। कई किसानों और व्यापारियों ने निर्यात शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर नासिक जिले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन भी किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM