शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के बाद शेयर बाजारों में मजबूती

खबरे |

खबरे |

शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के बाद शेयर बाजारों में मजबूती
Published : Nov 28, 2022, 5:45 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Stock markets gain after a weak trend in early trade
Stock markets gain after a weak trend in early trade

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, विप्रो, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों....

मुंबई :  प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सुस्ती रही, लेकिन बाद में विदेशी कोषों की आवक और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार में सुधार हुआ।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 15.81 अंक की मामूली तेजी के साथ 62,309.45 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी पांच अंक बढ़कर 18,517.75 पर पहुंच गया।

बाद में दोनों सूचकांकों में तेजी हुई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 103.38 अंक बढ़कर 62,404.71 पर और निफ्टी 24.85 अंक चढ़कर 18,537.60 पर था।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, विप्रो, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचडीएफसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई।

सेंसेक्स शुक्रवार को 20.96 अंक या 0.03 प्रतिशत चढ़कर 62,293.64 पर, और निफ्टी 28.65 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,512.75 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 2.58 प्रतिशत गिरकर 81.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 369.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM