Health News: सुबह-सुबह सौंफ-मिश्री का पानी कई समस्याओं को करेगा दूर
Published : Sep 25, 2024, 7:40 pm IST
Updated : Sep 25, 2024, 7:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Fennel and sugar candy water in the morning will solve many problems news in hindi
Fennel and sugar candy water in the morning will solve many problems news in hindi

सौंफ और मिश्री, दोनों में ही डिटॉक्सिंग के गुण होते हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है।

Health News In Hindi: सौंफ और मिश्री का पानी नियमित तौर पर पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। सौंफ में कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं मिश्री थकान दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। अगर आप खाली पेट सौंफ और मिश्री का पानी नियमित तौर पर पीते हैं तो इससे कई लाभ मिलते हैं।

सौंफ और मिश्री, दोनों में ही डिटॉक्सिंग के गुण होते हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है। इस पानी का नियमित सेवन करने से लिवर की कार्यप्रणाली बेहतर बनती है। सौंफ और मिश्री का पानी मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

सौफ में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो ओरल इंफेक्शन, सांसों की बदबू और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मदद करते हैं, साथ ही मुंह को साफ कर बैक्टीरिया बढ़ने से भी रोकते हैं।

सौंफ और मिश्री, दोनों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिनसे गठिया और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है। सौंफ और मिश्री का पानी पीने से अपच और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। सौंफ और मिश्री के पानी से दिन की शुरुआत करने से दिमाग शांत और स्थिर रहता है।

(For more news apart from Fennel and sugar candy water in the morning will solve many problems news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM