खबरे |

खबरे |

Jammu-Kashmir: बर्फीली पहाड़ियों में फंसी गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू, Video Viral
Published : Feb 11, 2026, 6:16 pm IST
Updated : Feb 11, 2026, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian Army rescues pregnant woman trapped in snowy hills, video goes viral
Indian Army rescues pregnant woman trapped in snowy hills, video goes viral

ऐसे कठिन हालात में भी भारतीय सेना के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की।

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तंगधार क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां 10 फरवरी को भारी बर्फबारी हुई। चारों ओर मोटी बर्फ जमी थी, तेज हवाएं चल रही थीं और रास्ते पूरी तरह बंद हो गए थे। (Indian Army rescues pregnant woman trapped in snowy hills news in hindi) 

ऐसे कठिन हालात में भी भारतीय सेना के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। वीडियो में दिखाया गया है कि 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला बर्फ में फंसी हुई थी। अत्यधिक बर्फबारी और खराब मौसम के कारण उस तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

महिला की स्थिति नाजुक थी और उसे तुरंत मदद की जरूरत थी। सूचना मिलते ही भारतीय सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान बर्फीली पहाड़ियों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण था—कहीं फिसलन थी तो कहीं घुटनों तक बर्फ जमा थी—लेकिन जवानों ने हिम्मत नहीं हारी।

वे महिला को सहारा देते हुए सावधानी से उठाते हैं और सुरक्षित मार्ग से बाहर ले जाते हैं। किसी ने उसका हाथ थामा, तो किसी ने पीछे से संभाला ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंचे। काफी मेहनत के बाद महिला को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया, जहां उसका आगे का इलाज सुनिश्चित किया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महिला के चेहरे पर राहत स्पष्ट दिख रही है। यह दृश्य देखकर हर किसी का दिल भर आता है। वीडियो करीब 54 सेकंड लंबा है, लेकिन इसमें भारतीय सेना की बहादुरी, मेहनत और मानवता पूरी तरह नजर आती है। यह साबित करता है कि भारतीय सेना सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम लोगों की जान बचाने के लिए भी हर परिस्थिति में तैयार रहती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

(For more news apart from Indian Army rescues pregnant woman trapped in snowy hills, video goes viral news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM