मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी बजट, चुनाव के मद्देनजर लोकलुभावन योजनाओं पर रहेगा जोर

खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी बजट, चुनाव के मद्देनजर लोकलुभावन योजनाओं पर रहेगा जोर
Published : Mar 1, 2023, 11:12 am IST
Updated : Mar 1, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Madhya Pradesh government will present budget today
Madhya Pradesh government will present budget today

एक अधिकारी ने बताया कि देवड़ा “कागज रहित बजट” पेश करेंगे।

भोपाल : मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर इस बजट में लोकलुभावन योजनाओं पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि देवड़ा “कागज रहित बजट” पेश करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के लिए अधिशेष धन आवंटित किए जाने की उम्मीद है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में पांच मार्च से लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी।

मध्य प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किए जाने की पूर्व संध्या पर जारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 7.06 प्रतिशत की वृद्धि होने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को कहा कि राजकोष प्रबंधन और समावेशी विकास के कारण प्रदेश बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM