महाराष्ट्र : ठाणे में ऑटोमोबाइल गैराज में लगी आग, 12 कारें जलीं

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : ठाणे में ऑटोमोबाइल गैराज में लगी आग, 12 कारें जलीं
Published : Mar 1, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: 12 cars gutted in fire at automobile garage in Thane (सांकेतिक फोटो)
Maharashtra: 12 cars gutted in fire at automobile garage in Thane (सांकेतिक फोटो)

अधिकारी ने कहा कि गैराज आग में पूरी तरह से जल गया और 12 कारें खाक हो गईं।

ठाणे (महाराष्ट्र) :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को सुबह एक ऑटोमोबाइल गैराज में आग लगने से 12 कारें जल गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंबरनाथ नगर परिषद के उप दमकल अधिकारी एस़ एन. सुतार ने बताया कि आग बुझाने के यंत्र से काम करते समय एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि अंबरनाथ-बदलापुर मार्ग पर सुपरमार्केट और एक गैस स्टेशन के पास स्थित गैराज में सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगी।

अधिकारी ने कहा कि गैराज में खड़ी कारों के सीएनजी सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे वाहनों के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने कहा कि अंबरनाथ एमआईडीसी से दमकल की दो गाड़ियों और अंबरनाथ और बदलापुर नगर निकायों की एक-एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया तथा करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।.

अधिकारी ने कहा कि गैराज आग में पूरी तरह से जल गया और 12 कारें खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने गैराज के बाहर खड़ी चार कारों को बचा लिया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और गैराज के मालिक ने इसमें साजिश की आशंका जताई है क्योंकि गैराज दिन में नहीं खुला था और इसकी बिजली आपूर्ति चालू नहीं थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM