महाराष्ट्र : ठाणे में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को इमारत से धकेला, एक की मौत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : ठाणे में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को इमारत से धकेला, एक की मौत
Published : Mar 1, 2023, 11:18 am IST
Updated : Mar 1, 2023, 11:18 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Man pushes two children off building in Thane, one dead
Maharashtra: Man pushes two children off building in Thane, one dead

अधिकारी के मुताबिक, दंपति इमारत में पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहते थे और आसिफ की पत्नी और बच्चों की मां में दोस्ती थी, जो आरोपी को पसंद नहीं थी।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के पांच साल के बेटे और चार साल की बेटी को एक इमारत की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर धकेल दिया। घटना में लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को मुंब्रा के देवरीपाड़ा इलाके में हुई और ऐसा करने के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आसिफ के तौर पर हुई है, जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे तथा दोनों की कोई संतान नहीं थी।

अधिकारी के मुताबिक, दंपति इमारत में पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहते थे और आसिफ की पत्नी और बच्चों की मां में दोस्ती थी, जो आरोपी को पसंद नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आसिफ ने दोनों बच्चों को दूसरी मंजिल से कथित तौर पर धकेल दिया, जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, लड़की ने किसी तरह घर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

Location: India, Maharashtra

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM