70 वर्ष के हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, द्रमुक ने आयोजित की विशाल रैली

खबरे |

खबरे |

70 वर्ष के हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, द्रमुक ने आयोजित की विशाल रैली
Published : Mar 1, 2023, 11:21 am IST
Updated : Mar 1, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu CM Stalin turns 70, DMK organizes huge rally
Tamil Nadu CM Stalin turns 70, DMK organizes huge rally

राज्य में स्टालिन की पार्टी के नेता और समर्थक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

चेन्नई : द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बुधवार को 70 वर्ष के हो गए। राज्य में स्टालिन की पार्टी के नेता और समर्थक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। स्टालिन ने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटा और मरीना समुद्र तट पर पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि तथा सी एन अन्नादुरई की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वह यहां सुधारवादी नेता पेरियार ई वी रामासामी के स्मारक पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।

स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर द्रमुक ने चेन्नई में एक विशाल रैली आयोजित की है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। रैली में जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM