PM मोदी शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

खबरे |

खबरे |

PM मोदी शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
Published : Jun 1, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi to flag off Goa-Mumbai Vande Bharat through online medium on Saturday
PM Modi to flag off Goa-Mumbai Vande Bharat through online medium on Saturday

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिए पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 45 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे ..

मुंबई:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह ऑनलाइन माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह देश की 19वीं सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र से संचालित पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी।

उन्होंने बताया कि मडगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अन्य गणमान्य लोगों के साथ मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिए पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 45 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और यह शाम छह बजकर करीब 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस के 16 डिब्बों के विपरीत मुंबई-गोवा मार्ग पर परिचालित होने वाली ट्रेन में केवल आठ डिब्बे होंगे।  अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होगा। हालांकि, नियमित समय सारिणी अभी जारी नहीं की गई है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM