जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
Published : Jun 1, 2023, 1:53 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Two associates of terrorists arrested in Jammu and Kashmir's Baramulla
Two associates of terrorists arrested in Jammu and Kashmir's Baramulla

प्रवक्ता के मुताबिक, क्रॉसिंग की तरफ आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाबलों को देखने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि फ्रेश्तिहार क्रीरी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में मिली विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने फ्रेश्तिहार वारीपोरा क्रॉसिंग पर एक मोबाइल वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) स्थापित की।

प्रवक्ता के मुताबिक, क्रॉसिंग की तरफ आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाबलों को देखने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। प्रवक्ता के अनुसार, दोनों संदिग्धों की जांच के दौरान दो चीनी पिस्तौल, दो मैग्जीन और पिस्तौल की 15 गोलियां बरामद की गईं। उन्होंने कहा कि संदिग्धों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान फ्रेश्तिहार क्रीरी के रहने वाले सुहैल गुलजार और हुदीपोरा राफियाबाद के निवासी वसीम अहमद पाटा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सुहैल और वसीम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के सहयोगी हैं। प्रवक्ता के अनुसार, संदिग्धों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानून गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM