हम ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे: उद्धव ठाकरे

खबरे |

खबरे |

हम ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे: उद्धव ठाकरे
Published : Sep 1, 2023, 5:48 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Uddhav Thackeray (file photo)
Uddhav Thackeray (file photo)

ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘नारा दिया गया था कि ‘सबका साथ, सबका विकास।’

New Delhi: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल सरकार की तानाशाही और ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के बाद ठाकरे ने कहा, ‘‘आज गठबंधन की तीसरी बैठक हुई। दिन ब दिन ‘इंडिया’ मजबूत होता जा रहा है। ’’  उन्होंने कहा, ‘‘ हमने तय किया है कि तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे। हम जुमलेबाजी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। हम ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे।’’

ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘नारा दिया गया था कि ‘सबका साथ, सबका विकास।’ लेकिन जिन लोगों ने साथ दिया, उनको लात और मित्रों का साथ है। हम यह ‘मित्र परिवारवाद’ चलने नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम कहना चाहते हैं कि डरिए मत। भयमुक्त भारत के लिए सब एकजुट हैं।’’

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह गठबंधन कुछ दलों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ जनता का गठबंधन है।’’ केजरीवाल ने अडाणी समूह से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पूरी केंद्र सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र की मौजूदा सरकार सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM