Earthquake News: भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

खबरे |

खबरे |

Earthquake News: भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Published : Sep 1, 2024, 1:35 pm IST
Updated : Sep 1, 2024, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Earth shook due to earthquake, people came out of their homes news in hindi
Earth shook due to earthquake, people came out of their homes news in hindi

भूकंप के झटके सुबह 9.12 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।

Earthquake News: बंगाल की खाड़ी में तेज भूकंप की खबर है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप के झटके सुबह 9.12 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।

अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आमतौर पर भूकंप के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं। कई मौकों पर सुनामी का खतरा भी मंडराता रहता है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

भूकंप से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

भूकंप से बचने के लिए घरों का निर्माण भूकंपरोधी सामग्री से करना चाहिए। 2-3 मंजिल से ज्यादा ऊंचा घर नहीं बनाना चाहिए। घर बनाने से पहले मिट्टी की जांच के अलावा अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें

भूकंप के दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें।

बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें।

अगर आप कहीं फंस गए हैं तो भागें नहीं।

यदि आप वाहन चला रहे हैं तो उसे तुरंत रोक दें।

यदि आप गाड़ी चला रहे हैं तो कार को पुल से दूर सड़क के किनारे रोकें।

भूकंप आने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित और खुले क्षेत्र में चले जाएं।

भूकंप आने की स्थिति में खिड़कियों, अलमारियों, पंखों आदि के ऊपर रखी भारी वस्तुओं से दूर रहें।

भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?

रिक्टर स्केल का उपयोग भूकंप की तीव्रता मापने के लिए किया जाता है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। भूकंप को रिक्टर स्केल पर 1 से 9 स्केल पर मापा जाता है। भूकंप को उसके उपरिकेंद्र से मापा जाता है।

(For more news apart from Earth shook due to earthquake, people came out of their homes news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM