पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने शुरू किया TMC का नया अभियान ‘दिदीर सुरक्षा कवच’

खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने शुरू किया TMC का नया अभियान ‘दिदीर सुरक्षा कवच’
Published : Jan 2, 2023, 4:28 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 4:28 pm IST
SHARE ARTICLE
West Bengal: Mamta Banerjee started TMC's new campaign 'Didir Suraksha Kavach'
West Bengal: Mamta Banerjee started TMC's new campaign 'Didir Suraksha Kavach'

एक जनवरी को टीएमसी की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर बनर्जी ने कहा था कि पार्टी का लक्ष्य “एकजुट भारत और एक मजबूत संघीय ढांचा” बनाना है।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने लोगों तक पहुंचने के लिए सोमवार को एक नया अभियान ''दिदीर सुरक्षा कवच'' शुरू किया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अभियान शुरू किया।.

अभिषेक बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “पार्टी 11 जनवरी को 60 दिवसीय अभियान शुरू करेगी। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता राज्य की जनता के बीच पहुंचेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर किसी को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।”.

राज्य सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम 'दुआरे सरकार' (द्वार पर सरकार) की तरह इस नए अभियान का उद्देश्य लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

ममता बनर्जी ने कहा, “लगभग साढ़े तीन लाख पार्टी कार्यकर्ता राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों के बीच पहुंचेंगे। राज्य सरकार का 'दुआरे सरकार' अभियान जारी रहेगा।”

एक जनवरी को टीएमसी की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर बनर्जी ने कहा था कि पार्टी का लक्ष्य “एकजुट भारत और एक मजबूत संघीय ढांचा” बनाना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM