जम्मू में कई विस्फोटों में शामिल आतंकवादी गिरफ्तार: डीजीपी दिलबाग सिंह

खबरे |

खबरे |

जम्मू में कई विस्फोटों में शामिल आतंकवादी गिरफ्तार: डीजीपी दिलबाग सिंह
Published : Feb 2, 2023, 3:00 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 3:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Terrorists involved in multiple blasts in Jammu arrested: DGP Dilbag Singh
Terrorists involved in multiple blasts in Jammu arrested: DGP Dilbag Singh

सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जम्मू के नरवाल में हाल ही में हुए दोहरे विस्फोट की जांच के बाद रियासी जिले के निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया गया।

जम्मू : दो फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को कई विस्फोटों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह आतंकवादी पहले एक सरकारी स्कूल का शिक्षक था। वह वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में हुए विस्फोट की घटना में भी कथित तौर पर शामिल था।

सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जम्मू के नरवाल में हाल ही में हुए दोहरे विस्फोट की जांच के बाद रियासी जिले के निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक आईईडी (संवर्धित विस्फोटक उपकरण) भी बरामद किया गया है, जिसे ईत्र की बोतल के अंदर लगाया गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख ने कहा कि पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह का बम बरामद हुआ है।

सिंह ने बताया कि आरिफ कथित तौर पर अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था और वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में विस्फोट में शामिल होने की बात उसने स्वीकार की है। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हुए थे।.

उन्होंने बताया कि उसने फरवरी 2022 में जम्मू के शास्त्रीनगर इलाके में एक आईईडी विस्फोट के अलावा 21 जनवरी को नरवाल में दोहरे विस्फोट में भी अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे।. सिंह ने कहा, ‘‘ सभी आईईडी सीमा पार से भेजे गए थे।’’. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM