नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति को 20 साल कारावास की सजा

खबरे |

खबरे |

नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति को 20 साल कारावास की सजा
Published : Mar 2, 2023, 5:50 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Man gets 20 years in jail for raping minor girl
Man gets 20 years in jail for raping minor girl

पीड़ित युवती ने शिकायत में आरोपी पर उसे पीटने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

जयपुर :  जयपुर की एक पॉक्सो अदालत ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुये 20 साल के कठोर कारावास की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशिष्ट लोक अभियोजक राकेश महर्षि ने बताया कि पॉक्सो अदालत की न्यायाधीश तारा अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान आरोपी कजोड़ मल को मामले में दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मार्च 2021 में अपनी मां के खिलाफ उसे कजोड़ मल को दो लाख रुपये में बेचने और जबरदस्ती उसके साथ शादी करने संबंधी शिकायत करवाई थी। पीड़ित युवती ने शिकायत में आरोपी पर उसे पीटने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि शुरुआत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सितंबर 2021 में मामला दर्ज किया गया। अदालत ने पीड़िता की मां को संदेह का लाभ देकर रिहा कर दिया।.

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM