नगालैंड चुनाव: तुएनसांग सदर-एक सीट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

खबरे |

खबरे |

नगालैंड चुनाव: तुएनसांग सदर-एक सीट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
Published : Mar 2, 2023, 1:27 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 1:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Nagaland Elections: BJP candidate wins from Tuensang Sadar-one seat
Nagaland Elections: BJP candidate wins from Tuensang Sadar-one seat

आयोग ने बताया कि चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दलों से आगे है।

कोहिमा : नगालैंड की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर हुए चुनाव में तुएनसांग सदर-एक सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पी. बशांगमोंगबा चांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को हराया। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने अब तक दो और सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि जुन्हेबोटो जिले में अकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं जबकि पी. बशांगमोंगबा चांग ने तुएनसांग सदर-एक से राकांपा के तोयांग चांग को 5,644 मतों से हराया।

आयोग ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उम्मीदवार इम्तिचोबा ने तुएनसांग सदर 2 सीट से निकटतम एनडीपीपी प्रतिद्वंद्वी के. ओडिबेंडांग चांग को 400 मतों से हराया और पार्टी के उम्मीदवार वाई. लीमा ओनेन चांग ने नोकसेन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने एनडीपीपी के एच. चूबा चांग को 188 मतों से हराया है।

आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, एनडीपीपी के उम्मीदवार एस. केओशू यिमचुंगेर ने शामटोर चेस्‍सोरे विधानसभा क्षेत्र में निकटतम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार आर तोहनबा को 2,295 मतों से हरा दिया है।

आयोग ने बताया कि चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दलों से आगे है। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतों की गिनती शुरू हुई।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 60 में से 55 सीटों के लिए उपलब्ध रूझानों के मुताबिक एनडीपीपी 20 सीटों पर आगे है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा 10 सीटों पर आगे है। एनडीपीपी और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीपीपी सुप्रीमो और नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियू रियो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार एस. साचू से 6,000 वोट से आगे हैं। उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के उम्मीदवार वाई. पैटन वोखा में ट्यूई सीट पर 100 वोट से आगे हैं। एनडीपीपी की चार महिला उम्मीदवारों में से दो हेखानी जखालू और सलहूतुनू क्रुसे क्रमश: दीमापुर-तीन एवं पश्चिमी अंगामी सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार और पांच सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को तीन सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। नगालैंड विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अकुलुटो सीट पर भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

Location: India, Nagaland, Kohima

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM