तमिलनाडु: इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आगे

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु: इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आगे
Published : Mar 2, 2023, 11:10 am IST
Updated : Mar 2, 2023, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Congress candidate ahead in Erode East Assembly bypoll
Tamil Nadu: Congress candidate ahead in Erode East Assembly bypoll

। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

इरोड : तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ई. वी. के. एस. ईलनगोवन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के के. एस. थेन्नारासु से 6,000 से अधिक मतों से आगे हैं। मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। ईलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका तथा डीएमडीके के एस आनंद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

Location: India, Tamil Nadu, Erode

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM