जम्मू कश्मीर: एसआईए ने डोडा में 30 साल से फरार दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया

खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर: एसआईए ने डोडा में 30 साल से फरार दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार
Published : Sep 2, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu Kashmir: SIA arrests two more terrorists absconding for 30 years in Doda
Jammu Kashmir: SIA arrests two more terrorists absconding for 30 years in Doda

गिरफ्तार किए गए लोगों में से ज्यादातर डोडा जिले के निवासी हैं।

जम्मू: विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने 30 साल से अधिक समय से फरार दो और आतंकियों को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में घाट गांव के रहने वाले फिरदौस अहमद वानी और भारत गांव के खुर्शीद अहमद मलिक शामिल हैं। दोनों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया था। 1990 के दशक में अपने गृह जिले में आतंकवाद में संलिप्तता को लेकर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

इन गिरफ्तारियों के साथ, दशकों से फरार कुल 10 आतंकवादियों को जम्मू क्षेत्र में 31 अगस्त के बाद से अब तक पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से ज्यादातर डोडा जिले के निवासी हैं।

अधिकारियों के अनुसार, एसआईए ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित मामलों में फरार सभी आरोपियों का पता लगाने और उन्हें अदालत में पेश करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM