मप्र : सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र : सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल
Published : Sep 2, 2023, 1:50 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Three policemen killed, two injured in road accident
MP: Three policemen killed, two injured in road accident

घटना सुबह करीब पांच बजे सनावद थाना क्षेत्र के बदुद गांव के पास हुई।

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन से दर्दनाक खबर है. जिले में शनिवार सुबह एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. 

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे सनावद थाना क्षेत्र के बदुद गांव के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा कि कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार सनावद पुलिस थाने के दो उपनिरीक्षकों और एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।" सिंह के मुताबिक, पांचों पुलिसकर्मी एक धार्मिक जुलूस में लगी ड्यूटी पूरी करने के बाद खरगोन से सनावद लौट रहे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM