नवी मुंबई में 55 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई में 55 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Published : Sep 2, 2023, 4:46 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Two Nigerian nationals arrested with drugs worth Rs 55 lakh in Navi Mumbai
Two Nigerian nationals arrested with drugs worth Rs 55 lakh in Navi Mumbai

45 लाख रुपये मूल्य की 450 ग्राम कोकीन तथा 10 लाख रुपये मूल्य की 100 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई।

ठाणे:  नवी मुंबई में दो नाइजीरियाई नागरिकों के आवास पर छापेमारी के दौरान उनके पास से 55 लाख रुपये मूल्य की कोकीन और मेफेड्रोन कथित तौर पर मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बोनकोडे इलाके में एक मकान में छापा मारा गया और वहां से 45 लाख रुपये मूल्य की 450 ग्राम कोकीन तथा 10 लाख रुपये मूल्य की 100 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी डायलो इल्यासो(28) और ममेजे सिलवेस्टर ओके(38) को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में, मादक पदार्थ के स्रोत और इसके खरीदारों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM