महाराष्ट्र: ठाणे में एक बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: ठाणे में एक बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Published : Jan 3, 2023, 10:42 am IST
Updated : Jan 3, 2023, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: A bus caught fire in Thane, passengers narrowly escaped
Maharashtra: A bus caught fire in Thane, passengers narrowly escaped

बस आंशिक रूप से जल गई है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी का एक दल मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार को एक बस में आग लग गई, उसमें सवार 65 यात्री बाल-बाल बच गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि हादसा शहर की सीमा से लगे उत्तलेश्वर के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस कम से कम 65 यात्रियों को लेकर ठाणे से पड़ोसी शहर भिवंडी जा रही थी। आग की लपटे देखने के बाद चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बस से उतरने को कहा।

उन्होंने बताया कि बस आंशिक रूप से जल गई है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी का एक दल मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि भिवंडी डिपो की इस बस में शायद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM