ठंड के चलते भोपाल में बदला स्कूलों का समय, जाने किस समय खुलेंगे स्कूल

खबरे |

खबरे |

ठंड के चलते भोपाल में बदला स्कूलो का समय, जाने किस समय खुलेंगे स्कूल
Published : Jan 3, 2023, 3:47 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Schools rescheduled in Bhopal due to cold, what time will school open?
Schools rescheduled in Bhopal due to cold, what time will school open?

ठंड को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

Madhya Pradesh: ठंड को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय बदला है।

Bophal: ठंड को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। बता दें कि भोपाल इन दिनों पड़ रही शीतलहर की चपेट में है। यहां इतना कोहरा पड़ रहा कि यहां विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक रह गई है। पूरे राज्य में इस समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे की आशंका जताई है।

क्या है अब स्कूलों का समय?
कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदल दिया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अब सभी शासकीय,  आशासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के लगने के समय में संशोधन के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर लवानिया के मुताबिक सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे से और जिन स्कूलों में 2 शिफ्ट में कक्षाएं चलती हैं, वे स्कूल सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे। यह आदेश सभी स्कूलों पर आज से ही लागू होगा।

MP में क्या है मौसम का हाल:
मंगलवार की सुबह पूरे प्रदेश में घने कोहरे का असर देखा गया। कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM