महाराष्ट्र में किशोरी ने की खुदकुशी, ‘सुसाइड नोट’ में पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में किशोरी ने की खुदकुशी, ‘सुसाइड नोट’ में पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Published : Mar 3, 2023, 12:04 pm IST
Updated : Mar 3, 2023, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Teenager commits suicide in Maharashtra
Teenager commits suicide in Maharashtra

मामले की जांच जारी है।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ, जिसमें किशोरी ने अपने पिता पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

अधिकारी के मुताबिक, किशोरी ने अपने पारिवारिक आवास पर तीन दिन पहले कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी और एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ था। अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने कहा, “किशोरी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। किशोरी ने यह भी कहा कि उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह इस मामले में कोई कदम उठाने में नाकाम रही।” अधिकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM