BSFJawans Bus Accident: बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,17 जवान घायल
Published : May 3, 2024, 3:55 pm IST
Updated : May 3, 2024, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
BSF Jawans Bus Accident News
BSF Jawans Bus Accident News

घटना सुबह 11 बजे जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के चहला गांव के पास की है।

BSF Jawans Bus Accident News In Hindi: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवानों की बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 17 जवान घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के चहला गांव के पास की है।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे तभी चहला गांव के करीब बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Ludhiana jail News: लुधियाना की सेंट्रल जेल में कैदियों के पास से 5 मोबाइल फोन, तंबाकू बरामद

उन्होंने बताया कि इस घटना में 17 जवान घायल हो गये, जिनमें से 13 जवानों का उपचार धरमजयगढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है और जिन चार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

(For more news apart fromBSF jawan's bus lost control and collided with a tree17 jawans injured, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Chhatisgarh, Raigarh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM