महाराष्ट्र: अजित पवार, छगन भुजबल ने विभागों के आवंटन पर चर्चा के लिए फडणवीस से की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: अजित पवार, छगन भुजबल ने विभागों के आवंटन पर चर्चा के लिए फडणवीस से की मुलाकात
Published : Jul 3, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

अजित पवार पूर्व में जल संसाधन विभाग, बिजली और वित्त विभाग का प्रभार संभाल चुके हैं।

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के मंत्री छगन भुजबल सोमवार को विभागों के आवंटन पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलने पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी।

अजित पवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘ अजित पवार, छगन भुजबल और राकांपा के कुछ अन्य नेता ‘मेघदूत’ बंगला (फडणवीस के आधिकारिक आवास) पर पहुंचे। वे विभागों के आवंटन पर चर्चा करेंगे।’’

अजित पवार पूर्व में जल संसाधन विभाग, बिजली और वित्त विभाग का प्रभार संभाल चुके हैं। अभी यह तीनों विभाग फडणवीस के पास हैं। इसके अलावा वह गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM