तेलंगाना में आठ माओवादी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

तेलंगाना में आठ माओवादी गिरफ्तार
Published : Aug 3, 2023, 1:08 pm IST
Updated : Aug 3, 2023, 1:08 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

ये लोग पिछले दो वर्षों से भाकपा (माओवादी) पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।

हैदराबाद:  तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले इन आठ लोगों को बुधवार को जिले के चेरला मंडल के तिप्पापुरम वन क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए तलाश अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि ये लोग पिछले दो वर्षों से भाकपा (माओवादी) पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।

इन लोगों ने अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पुलिस कर्मियों को मारने के लिए पिछले साल जुलाई में चेरला मंडल के दो गांवों के बीच बीटी रोड पर 12 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बिछायी थी। उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और विस्फोटक अधिनियम के साथ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM