बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत
Published : Aug 3, 2023, 4:42 pm IST
Updated : Aug 3, 2023, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

अचानक इमारत से पानी की टंकी खाद्य विक्रेता और उसके ग्राहकों पर गिर गई।

बेंगलुरु:  कर्नाटक के बेंगलुरु में शिवाजीनगर बस स्टैंड के निकट चार मंजिला एक इमारत से पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अरुल (40), कोटा नागेश्वर राव (32) और करण थापा (32) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे उस समय हुई, जब कुछ लोग सड़क किनारे एक खाद्य विक्रेता के पास खड़े थे। उसने बताया कि अचानक इमारत से पानी की टंकी खाद्य विक्रेता और उसके ग्राहकों पर गिर गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में विक्रेता और उसके तीन ग्राहक घायल हो गए। विक्रेता हालांकि मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को निकटवर्ती एक अस्पताल ले जाया गया जहां अरुल और कोटा नागेश्वर राव को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान करण की भी मौत हो गई। बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेद ने कहा, ‘‘हमने घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और इस सिलसिले में जांच जारी है।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM