ओडिशा के जाजपुर में LPG सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग, दो महिलाओं समेत पांच लोग झुलसे

खबरे |

खबरे |

ओडिशा के जाजपुर में LPG सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग, दो महिलाओं समेत पांच लोग झुलसे
Published : Oct 3, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Fire broke out in Jajpur, Odisha after gas leakage from LPG cylinder, five people burnt.
Fire broke out in Jajpur, Odisha after gas leakage from LPG cylinder, five people burnt.

स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को बचाया और उन्हें जाजपुर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जाजपुर : ओडिशा के जाजपुर जिले में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद आग लगने की घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को जिले के बड़ाबिरूहां गांव में हुई और गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाओं को जाजपुर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार दोपहर बादाबिरूहान गांव निवासी कमलााकांत स्वैन रसोई गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगा रहे थे, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और पूजा के लिए जलाए गए दीये से उसमें आग लग गई। आग लगने से कमलाकांत, उसकी पत्नी सरिता और बहू मधुस्मिता झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर दो पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और इस दौरान वे भी झुलस गए। उन्होंने बताया कि कमलाकांत और उसके दो पड़ोसी मामूली रूप से झुलस गए। वहीं, कमलाकांत की पत्नी और बहू गंभीर रूप झुलस गईं।

स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को बचाया और उन्हें जाजपुर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में, तबीयत बिगड़ने के बाद सरिता और मधुस्मिता को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पनिकोइली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Location: India, Odisha, Jajpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM