ओडिशा: लगातार जबरदस्ती की शिकार महिला ने जज के सामने ही की खुद को जलाने..

खबरे |

खबरे |

ओडिशा: लगातार जबरदस्ती की शिकार महिला ने जज के सामने ही की खुद को जलाने..
Published : Dec 3, 2022, 12:07 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha: A victim of constant coercion, the woman burnt herself in front of the judge.
Odisha: A victim of constant coercion, the woman burnt herself in front of the judge.

शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था और दूसरी बार दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर...

बरहमपुर : ओडिशा के गंजाम जिले में कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को एक अदालत परिसर में आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन एक सतर्क अधिकारी ने उसे बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई।

पुलिस ने बताया कि महिला ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया।

उन्होंने बताया कि महिला को कुछ समय के लिए बी एन पुर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर से कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला उसके दोस्त और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी, जो उस समय घर की रखवाली कर रही थी जब वे उससे कथित रूप से बलात्कार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला का पति रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में रहता है। वह आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते के जरिए अपनी पत्नी को पैसे भेजता था।

Location: India, Odisha, Brahmapur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM