विशापत्तनम में नौसेना का अभियानगत प्रदर्शन देखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

खबरे |

खबरे |

विशापत्तनम में नौसेना का अभियानगत प्रदर्शन देखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Published : Dec 3, 2022, 11:29 am IST
Updated : Dec 3, 2022, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
President Murmu to watch Navy's operational display in Visapatnam
President Murmu to watch Navy's operational display in Visapatnam

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में देश में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

विशाखापत्तनम :  नौसेना रविवार को यहां रामकृष्ण बीच पर नौसेना दिवस समारोह में भारत की युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करेगी। पहली बार, नौसेना दिवस का मुख्य कार्यक्रम नयी दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में देश में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे जिसमें सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

ऐसे में जब भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, नौसेना विशाखापत्तनम में एक ‘अभियानगत प्रदर्शन' के माध्यम से देश की युद्धक शक्ति और क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां, विमान और पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिणी नौसैन्य कमान के विशेष बल अपनी क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM