Terrorist Attacks In Pakistan : पाकिस्तान में नवंबर में आतंकवादी हमलों में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

खबरे |

खबरे |

Terrorist Attacks In Pakistan : पाकिस्तान में नवंबर में आतंकवादी हमलों में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट
Published : Dec 3, 2023, 3:23 pm IST
Updated : Dec 3, 2023, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
 Terrorist Attacks In Pakistan News in hindi
Terrorist Attacks In Pakistan News in hindi

नवंबर में 63 आतंकवादी हमलों में 83 लोगों की मौत हुईं, जिनमें सुरक्षा बलों के 37 जवान और 33 आम नागरिक शामिल थे।

 Terrorist Attacks In Pakistan News in hindi: पाकिस्तान में नवंबर महीने में आतंकवादी हमलों में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इस महीने देश में 63 आतंकवादी हमले हुए। एक थिंक टैंक की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ (पीआईसीएसएस) थिंक टैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि नवंबर में 63 आतंकवादी हमलों में 83 लोगों की मौत हुईं, जिनमें सुरक्षा बलों के 37 जवान और 33 आम नागरिक शामिल थे।

इस्लामाबाद से संचालित थिंक टैंक के अनुसार, नवंबर में आतंकवादी हमलों में 53 आम नागरिकों और सुरक्षा बलों के 36 कर्मियों सहित 89 व्यक्ति घायल हुए। अक्टूबर के आंकड़ों की तुलना में, नवंबर में आतंकवादी हमलों में 34 प्रतिशत की वृद्धि, मृतक संख्या में 63 प्रतिशत की वृद्धि और घायल व्यक्तियों की संख्या में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नवंबर में कम से कम 59 आतंकवादियों को मार गिराया और कम से कम 18 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। आंकड़ों के अनुसार, 2023 के पहले 11 महीनों में 2022 की इसी अवधि की तुलना में आतंकवादी हमलों में 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान घायलों की संख्या में भी 64 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2023 तक हुए 599 आतंकवादी हमलों में कुल 897 लोगों की मौत हुई और 1,241 लोग घायल हुए। पाकिस्तान का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवादी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित हुआ और वहां 51 हमलों में 54 लोगों की मौत हुई और 81 लोग घायल हुए। बलूचिस्तान प्रांत में नौ हमले हुए जिनमें 18 लोगों की मौत हुई। इनमें सुरक्षा बलों के 15 जवान और तीन आम नागरिक शामिल थे। (pti) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM