महाराष्ट्र: नौकरी का झांसा देकर 11.25 लाख रुपये ठगे, एक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: नौकरी का झांसा देकर 11.25 लाख रुपये ठगे, एक गिरफ्तार
Published : Jan 4, 2023, 3:33 pm IST
Updated : Jan 4, 2023, 3:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Cheated of Rs 11.25 lakh on the pretext of job, one arrested
Maharashtra: Cheated of Rs 11.25 lakh on the pretext of job, one arrested

ऑनलाइन मैसेजिंग सेवा पर एक लिंक भेजकर उस पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे प्रस्तावित नौकरी और अच्छी आय के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया।

पालघर :  महाराष्ट्र के पालघर जिले में वर्क फ्रॉम होम का ऑनलाइन प्रस्ताव देकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 11.25 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी के ऐसे प्रस्ताव का विज्ञापन देखा था।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उसे एक ऑनलाइन मैसेजिंग सेवा पर एक लिंक भेजकर उस पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे प्रस्तावित नौकरी और अच्छी आय के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित ने कई बार में कुल 11.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद जब उसे वादे के अनुसार नौकरी नहीं मिली तो उसने सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस थाने की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि रुपये एक बैंक खाते में भेजे गए हैं। पुलिस ने खाता धारक अशोक कुमार रामसमुज आर्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे विज्ञापनों का शिकार होने से बचने की अपील की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM