जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरा अपेक्षाकृत अधिक गंभीर: मुर्मू

खबरे |

खबरे |

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरा अपेक्षाकृत अधिक गंभीर: मुर्मू
Published : Jan 4, 2023, 6:19 pm IST
Updated : Jan 4, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
The threat posed by climate change is relatively more serious: Murmu
The threat posed by climate change is relatively more serious: Murmu

उन्होंने कहा, 'जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरा अपेक्षाकृत अधिक गंभीर है। बढ़ता तापमान, समुद्र के स्तर व मौसम की अनिश्चितताओं का प्रभाव काफी स्पष्ट है।

जयपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरे को अपेक्षाकृत अधिक गंभीर बताते हुए बुधवार को कहा कि हमें सुधार के उपाय तत्काल करने होंगे।

राष्ट्रपति रोहट पाली में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का उद्घाटन कर रही थीं।

उन्होंने कहा, 'जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरा अपेक्षाकृत अधिक गंभीर है। बढ़ता तापमान, समुद्र के स्तर व मौसम की अनिश्चितताओं का प्रभाव काफी स्पष्ट है। इसके पहले कि बहुत देर हो जाए हमें सुधार के उपाय तत्काल करने होंगे।'.

उपस्थित स्काउट व गाइड का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, 'आप नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने के साथ साथ कार्बन फुटप्रिंट को कम करके तथा टिकाऊ विकास व्यवहारों को बढावा देते हुए जन जागरण के इस प्रयास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।'. कार्यक्रम को राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM